मानपुर: कलेक्टर ने डोडका गांव में कामधेनु गौशाला का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Manpur, Umaria | Apr 5, 2026 कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम डोडका में कामधेनु गौशला का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान गायों की संख्या 297 पाई गई। गौशाला में गिर,शाहीवाल व देशी नस्ल की गाएं पाई गईं। गाय को खाने में हरी घास, नेपियर घास,गेहूं का भूसा, धान का पैरा,पशु आहार दिया जा रहा है। गायों की देखभाल के लिए पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।