कसिया: कछुहिया में पांच दिन से लापता बच्चे का मिला शव, पुलिस ने शव को पीएम को भेजा
कसया थाना क्षेत्र के गांव कछुहिया में पांच दिन पूर्व लापता हुए बच्चे दिव्यांशु उम्र ढ़ाई वर्ष का शव गांव के बाहर नहर में मिला है। शव मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा। जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस मामले में कसया पुलिस ने परिजनों के तहरीर पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी।