बाली: बाली में केबल बिछाने के दौरान पेयजल पाइपलाइन हुई क्षतिग्रस्त, जेल व अस्पताल समेत कई इलाकों में जल आपूर्ति बंद
बाली में बुधवार शाम 5 बजे 2 दिनों से कही जगहों पर प्रताप चौक और पृथ्वीराज चौहान रोड के बीच राजनेट की ओएफसी केबल बिछाने के दौरान जलदाय विभाग की पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण जेल परिसर, अस्पताल, तोपखाना का वास, मेन मार्केट, होली चौक और गणेश जी वास सहित कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति रोक दी गई है।