बाली: बाली उपखंड के कोठार स्थित पहाड़ी पर पैंथर ने पशुपालक की बकरी पर किया हमला, बकरी की मौत के बाद पैंथर हुआ गायब
बाली उक्खंड क्षेत्र के कोठार स्थित लिलोड़ा पहाड़ी पर अपनी बकरियों को चराने गए एक पशुपालक की बकरी पर घात लगाकर बैठे पैंथर ने अचानक हमला कर दिया । इस घटना में पशुपालक की एक बकरी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जिसकी सूचना क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी है । वही बकरी की मौत के बाद पशुपालक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया ।