बाली: बाली और फालना के स्कूल में एनीमिया की जांच, 450 छात्राओं और महिलाओं की रक्त जांच में 100 से अधिक एनीमिया ग्रसित पाए गए
भारत विकास परिषद शाखा फालना बाली द्वारा मंगलवार शाम 4.30 बजे एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत फालना के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल और बाली के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में रक्त जांच शिविर आयोजित किया गया। शाखा के अध्यक्ष गोपाल पारीक ने बताया कि फालना पीएचसी से भंवर वैष्णव और बाली उप जिला चिकित्सालय के हरीश पालीवाल मौजूद रहें।