बाली: बाली के लुणावा में सावन के सोमवार पर निकली कांवड़ यात्रा, गूंजे हर हर भोले के जयकारे, 225 कांवड़ियों ने लिया भाग
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शाम 4.30 बजे 225 कावड़ियों के साथ पूरे क्षेत्र मे शिवभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। लुणावा में निकली कांवड़ यात्राओ मे सैकड़ों युवा भक्तों ने हिस्सा लिया।लुणावा की कोटेश्वर महादेव यात्रा लुणावा मे कोटेश्वर महादेव कांवड़ यात्रा समिति के देखरेख में शिव आश्रम से श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर तक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई ।