सरधना: डूंगर आबादी के पास लगे ट्रांसफार्मर की चोरी, अवर अभियंता ने पुलिस में दी तहरीर
सरधना सर्किल क्षेत्र के थाना रोहटा अंतर्गत गांव के डूंगर में आबादी के नजदीक लगे ऊर्जा निगम के एक ट्रांसफार्मर को बीती कल देर रात किसी समय अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। चोर ट्रांसफार्मर को नीचे उतारकर उसके अंदर का कीमती सामान ले गए। इस घटना से गांव की लगभग आधी आबादी की बिजली आपूर्ति पूरीप्रभावित हो गई