सहजनवा: मगहर जाते समय सड़क हादसा बना जानलेवा, कई दिन की जंग के बाद महराबारी गांव के निवासी प्रेम शंकर ने तोड़ा दम
गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के महराबारी गांव निवासी 45 वर्षीय प्रेम शंकर की जिंदगी एक सड़क हादसे के बाद नहीं बच सकी। 22 अप्रैल की रात करीब 8 बजे वह बाइक से मगहर की ओर जा रहे थे, तभी दुर्गा मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी ले गए।