गिरिडीह: भाकपा माले नेता ने पुराने नगर निगम में रखे करोड़ों रुपये की मशीन को लेकर डीसी ऑफिस में आवेदन दिया
भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने पुराना नगर निगम परिसर में खुले में रखें हुए नगर निगम के करोड़ों रुपयों के मशीन को लेकर बुधवार को 4 बजे डीसी ऑफिस पहुंचकर उपायुक्त के नाम एक आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया कि 30 से 40 करोड रुपए के महंगे कई ऑटोमेटिक सफाई की मशीन, झाड़ू लगाने वाली मशीन, पानी का टैंकर, फॉगिंग मशीन ,ट्रैक्टर और अन्य कई तरह का मशीन खरीदा गया था।