गिरिडीह: गिरिडीह जिला का आज स्थापना दिवस है, आज ही के दिन हजारीबाग से अलग होकर यह जिला अस्तित्व में आया था।
अलौकिकता के गौहर में पिरोया यह एक काव्य है...उसरी का कलकल प्रवाह और गगन से बाते करता पारसनाथ पहाड़ इसकी पहचान है।यह है झारखंड का गिरिडीह जिला।गिरिडीह जिले का आज स्थापना दिवस है। यह झारखंड का एक प्रशासनिक जिला है जिसका मुख्यालय गिरिडीह में है।