गिरिडीह: गिरिडीह कॉलेज के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों के मुद्दे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तालाबंदी की
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा बुधवार को 11 बजे गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया गया।यहां स्नातक सेमेस्टर 3 की परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी और शिक्षक की कमी को पूरा करने की मांग को लेकर विरोध जताया गया।