बरेली: ब्रेक फेल होते ही बरेली हाईवे पर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे ड्राइवर के दोनों पैर को हाइड्रोलिक कटर से काटना पड़ा
बरेली के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक के ब्रेक फेल होने के बाद वह डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक शिवपूजन के दोनों पैर ट्रक के केबिन में स्टेयरिंग, सीट और लोहे के एंगल के बीच बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही फरीदपुर और सिविल लाइंस अग्निशमन केंद्र की टीमें मौके पर पहुंचीं।