भरनो: भरनो में निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव के लिए बीडीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
Bharno, Gumla | Nov 11, 2024 विधानसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को बीडीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के द्वारा भरनो में फ़्लैग मार्च निकाला गया।पुलिस की टीम ने फ्लैग मार्च का शुभारंभ ब्लॉक चौक भरनो से करते हुए,बस्ती,बाजार टांड़,अमनपुर,स्कूल चौक समेत प्रखंड मुख्यालय के कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।