अतरी: शराब मामले में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार
Atri, Gaya | Apr 10, 2026 गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी रोहित शर्मा उर्फ राजा एवं मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार किया गया