बिल्हौर: शिवराजपुर में छुट्टा जानवरों को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, महिलाओं समेत 4 लोग हुए घायल
शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव में शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे छुट्टा जानवरों को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।मारपीट में महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए।पीड़ित परिवार की शिकायत में पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।