बिल्हौर: अरौल में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति के एक्सीडेंट के बाद तनाव में थी विवाहिता
अरौल क्षेत्र के पलिया बुजुर्ग गांव में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कोमल का विवाह 6 माह पहले हुआ था। ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों को और पुलिस को सूचना दी।मायके वालो ने किसी भी प्रकार के कोई आरोप नहीं लगाये। उनका कहना है कि पति के एक्सीडेंट होने के बाद से वह तनाव में थी।पुलिस ने गुरुवार7:00 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया