सिरसागंज: गांव घुड़िया टीकुर में बालक को थप्पड़ मारने का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर किया घायल, पीड़िता पहुंची थाने
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव घुड़िया टीकुर निवासी महिला नीतू का 2 वर्षीय बालक अपने मकान के दरवाजे के सामने खेल रहा था तभी पड़ोस की महिला ने आकर बालक को थप्पड़ मार दिया। जिसका नीतू ने विरोध किया तो इसी को लेकर पड़ोसी महिला ने अपनी देवरानी, सास व ननद के साथ मिलकर नीतू की मारपीट शुरू कर दी और उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने मामले की तहरीर दी है।