भीकनगांव: भीकनगांव में भाजपा के सेवरी धाम मंडल मीडिया प्रभारी साहेबराम चौहान की हत्या, परिजन और समाजजन आक्रोशित
भीकनगांव भाजपा के सेवरी धाम मंडल मीडिया प्रभारी साहेबराम चौहान की हत्या के बाद मंगलवार को परिजन और समाजजन आक्रोशित हो गए। आरोपियों को फांसी देने, उनकी संपत्ति जब्त करने, मकान तोड़ने और मृतक के बच्चों व आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने सुबह 9 से 11 बजे तक थाने का घेराव किया और राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया।