महोबा: आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन, वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग
Mahoba, Mahoba | Jul 9, 2026 अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से आशा कर्मियों को न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, ईपीएफ, ईएसआई, पेंशन, पदोन्नति, वार्षिक वेतनवृद्धि, यात्रा भत्ता, दुर्घटना बीमा की मांग की।