सिरसागंज: पुलिस का बड़ा खुलासा,13 वर्षीय किशोर से 550 ग्राम सोना चुरवाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹17.75 लाख नकद और आभूषण बरामद
जनपद फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां महंगी कार और मोबाइल का लालच देकर 13 वर्षीय किशोर से घर के 550 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कराने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस टीम ने मंगलवार को मामले से संबंधित तीन आरोपियों को चोरी के माल व 17 लाख 75 हजार रुपये नकद बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया है।