टीकमगढ़: टीकमगढ़ में पारा 44-45 डिग्री पर स्थिर, रातें भी गर्म, मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन भीषण गर्मी
टीकमगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। रविवार को सुबह से तेज धूप के साथ हवाएं चल रही हैं। अधिकतम तापमान लगातार 44 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया था।मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री रहने की संभावना है।