जैतहरी: जैतहरी में भव्य रावण दहन एवं देवी जागरण, भजन गायिका आरती मिश्रा देंगी प्रस्तुति
जैतहरी के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 अक्टूबर, बुधवार को भव्य रावण दहन एवं देवी जागरण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका आरती मिश्रा अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से समां बांधेंगी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।