बिंदकी: अरईपुर घेरवा गांव के समीप नरैचा रोड पर देशी शराब और बीयर की दुकान में हुई चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत अरईपुर घेरवा गांव के समीप नरैचा रोड में स्थित देसी शराब तथा बियर की दुकान में बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात को चोरी हो गई। गुरुवार की सुबह लगभग 8:00 बजे चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।चोर कई पेटी देशी शराब तथा बियर चोरी कर ले गए। सेल्समैन ने मामले की शिकायत पुलिस से किया।