कहरा: विकास भवन में DM की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, DM ने दिए जरूरी निर्देश
Kahara, Saharsa | Mar 18, 2025 मंगलवार को सहरसा स्थित विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक आयोजित किए गए। इस बैठक में जिलाधिकारी ने जिले में भाव्या पोर्टल की रैंकिंग नीचे रहने,स्वास्थ्य केंद्र के ऑनलाइन कंसल्टेशन निराशाजनक रहने पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य सुविधा में सुधार के लिए जरूरी निर्देश दिए।