पिपरा: सरैया गांव में बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग, ग्रामीणों ने किया विरोध
Pipra, Palamu | Apr 2, 2025 पीपरा प्रखंड अंतर्गत सरैया पंचायत के सरैया गांव में बन रहे स्वास्थ्य उप केंद्र ( आरोग्य मंदिर) भवन निर्माण में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध जताते हुए घटिया निर्माण कार्य को रोक कर इंजीनियर की मौजूदगी में कार्य करने की मांग की है। उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण गड़बड़ी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों आक्रोश है।