पिपरा: हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड में शांति और सौहार्द के साथ ईद का त्योहार मनाया गया
Pipra, Palamu | Mar 31, 2025 हरिहरगंज व पिपरा प्रखंड में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाया गया। बीते रविवार को चांद का दीदार होते ही ईद की खुशियों में लोग सराबोर होने लगे। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। सोमवार को अहले सुबह ही लोगों ने स्नान कर नए कपड़े पहन ईदगाह की ओर रवाना हुए। इस दौरान मुसलमानों ने माजिदो मैं नमाज अदा की ।