पिपरा: कारी लेबुडा गांव के पास कुशवाहा ग्वाभा फार्म के अमरूद बागान में लगी आग, 4 हजार पेड़ जलकर नष्ट
Pipra, Palamu | Mar 29, 2025 हरिहरगंज प्रखंड के सुदरवर्ती कारी लेबुडा गांव समीप कुशवाहा ग्वाभा फॉर्म में लगे अमरूद बगीचे में आग लग गई। इस आगजनी की घटना में 5 एकड़ में लगभग 4 हजार अमरूद के पौधे जलकर नष्ट हो गए। मालूम हो कि कुशवाहा ग्वाभा फार्म 48 एकड़ में फैला हुआ है। अमरूद के पौधे के साथ ड्रिप, लिटरल, बिजली उपकरण भी जल गए। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे का मांग किया है।