पिपरा: पीपरा पुलिस ने हरिहरगंज थाना के सुल्तानी गांव निवासी फरार वारंटी रंजन कुमार के घर पर इश्तिहार चिपकाए
Pipra, Palamu | Mar 26, 2025 पीपरा थाना के एसआई मनोज राणा ने हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानी गांव पहुंच कर डुगडुगी बजाकर पीपरा थाना कांड संख्या 9 /25 के फरार आरोपी रंजन कुमार उर्फ रंजन सिंह पिता जटाई सिंह उर्फ राजेश्वर सिंह के घर पर 26 मार्च 2025 दिन बुधवार को इश्तिहार चिपका दिया। इस संबंध पीपरा थाना प्रभारी बिमल कुमार ने दोपहर 1 बजे जानकारी देते हुए बताया।