पिपरा: चैत्र नवरात्रि को लेकर हरिहरगंज दुर्गा और महावीर मंदिर से कलश शोभा यात्रा निकाली गई
Pipra, Palamu | Mar 30, 2025 चैत्र नवरात्र को लेकर रविवार को हरिहरगंज मेन बाजार दुर्गा मंदिर तथा महावीर मंदिर से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा महावीर मंदिर थाना रोड होते हुए सियारभूका बटाने नदी तट घाट पहुंची। आचार्य पंडित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरकर नगर भ्रमण करते हुए, वापस दुर्गा मंदिर तथा महावीर मंदिर पहुंचा जहां कलश स्थापित हुआ।