दमयंती नगर: रेलवे स्टेशन और सागर नाका पर शराब दुकानें बंद होने के बाद भी अवैध शराब बिक्री का वीडियो सामने आया
दमोह शहर में अवैध शराब विक्रेताओं का बोलबाला है। जिसके विरुद्ध कार्यवाही करने में आबकारी विभाग और जिला प्रशासन भी बौना साबित होते दिखाई दे रहा है। कुछ दिन पूर्व शहर के स्टेशन चौराहा पर मौजूद दुकानों के आस पास अवैध शराब बेचे जाने का पास में खड़े कुछ लोगो ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो शनिवार रविवार 12 से 1 बजे के बीच से वायरल हो रहा है।