मेसकौर: जियो टैगिंग से पहले आवास सहायक खुद ही 'टैग' हो गए, 10 हजार लेते ही निगरानी ने लगाई हाजिरी
मेसकौर में प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किस्त दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये की “सेवा शुल्क” लेने निकले आवास सहायक बीरू कुमार को शायद अंदाजा नहीं था कि बुधवार का दिन उनके लिए काफी महंगा पड़ने वाला है। मेसकौर प्रखंड कार्यालय के गेट पर जैसे ही उन्होंने रुपये थामे, निगरानी विभाग ने उन्हें ऐसी “रसीद” थमाई कि सीधे गिरफ्तारी हो गई। 1:20 pm