शनिबार 2 बजे कलेक्टर की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत नगर निगम छिंदवाड़ा की टीम के साथ आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।