प्रयागराज: अतरसुइया इलाके में मारपीट के दौरान एक युवक ने चापड़ से किया हमला,युवक घायल
अतरसुइया इलाके में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की गई एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर मारपीट के दौरान चापड़ से हमला कर दिया जिससे उसको गंभीर चोटे आई हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है पुलिस का कहना है कि वर्चस्व को लेकर यह लड़ाई सामने आ रही है ।