सहारनपुर: थाना सदर बाजार पुलिस ने दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त को सावलपुर नवादा चौराहे से किया गिरफ्तार
थाना सदर बाजार पुलिस ने मंगलवार शाम 5:00 बजे दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त शुभम कुमार को सावलपुर नवादा चौराहे से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल नितिन तोमर मौजूद रहे।