रजौली: सहयोग सह जन कल्याण शिविर में उमड़ी भीड़, 120 मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन
Rajauli, Nawada | Jun 18, 2026 गुरुवार को रजौली प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित सहयोग सह जन कल्याण शिविर में 127 लाभार्थी पहुंचे। शिविर में प्राप्त अधिकांश आवेदनों का त्वरित निपटारा करते हुए 120 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। विभिन्न विभागों के 12 काउंटरों पर लोगों ने सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए सर्वाधिक 56 आवेदन प्राप्त हुए।