कानपुर: यशोदा नगर चौराहे पर डीसीएम ने स्कूटी को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा स्कूटी सवार
यशोदा नगर चौराहे के पास मंगलवार सुबह 11:00 एक डीसीएम ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी डीसीएम के पहिए के नीचे आगे और बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई।वहीं स्कूटी सवार युवक बाल बाल बच गया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मी ने डीसीएम चालक को दौड़ा कर पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।