कानपुर: अरमापुर स्टेट में विशाल दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों ने दी जानकारी
शारदीय नवरात्र से काफी दिन पहले से ही शहर में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो जाती है। अर्मापुर स्टेट में इस वर्ष 82वीं सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी अर्मापुर स्टेट द्वारा भव्य रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत 09अक्टूबर से होने जा रही है। यह जानकारी कमेटी के अध्यक्षडी. ढोल, सह अध्यक्ष शांतनु घोष, कोषाध्यक्ष शुभांकर गोस्वामी ने दी।