कानपुर: जाजमऊ में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन
जाजमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार सुबह 7:00 बजे घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति के साथ बाइक सवार लुटेरों ने चेन लूट की घटना को अंजाम दिया।मामले की जानकारी होते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी।पीड़ित ने बताया कि मॉर्निंग वॉक के दौरान लाल टंकी के पास से जा रहा था। इसी समय बाइक पर सवार तीन लोग आए और उसकी चेन खींचकर फरार हो गए।