कानपुर: रिजर्व पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों को दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
महिला पुलिसकर्मियों को सशक्त बनाने की दिशा में मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत डीसीपी दक्षिण अंकित शर्मा के निर्देश पर प्रशिक्षकों के द्वारा महिला पुलिसकर्मियों को रिजर्व पुलिस लाइन में सुबह 8:00 बजे आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।महिला पुलिसकर्मियों को इसी तरह लगातार प्रशिक्षण कराकर सशक्त बनाया जा रहा है।