बाबई: माखननगर में धड़ल्ले से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, ट्रैक्टर ट्रॉली के ज़रिए अवैध रेत परिवहन का वीडियो हुआ वायरल
बुधवार को सुबह 11 बजे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो माखननगर के बाजार क्षेत्र का बताया जा रहा हैजहां रेत माफिया रेत का अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर ट्राली से रेत का परिवहन कर रहे हैं। वायरल वीडियो बाजार क्षेत्र का है वीडियो मे देख सकते है कि किस तरह रेत माफिया बिना किसी डर के दिन दहाड़े ट्रैक्टर ट्राली से अवैध का परिवहन कर रहे।