बाबई: छोटी दीपावली पर माखननगर में गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति ने निकाली प्रभात फेरी
बुधवार को सुबह 4 बजे माखननगर में छोटी दीपावली के पर्व पर गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी माता मंदिर परिसर से पूजा अर्चना कर प्रारंभ की गई जो की नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकल गई। प्रभात फेरी का आयोजन समिति द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है। इस अवसर पर मातृशक्ति एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।