बाबई: आरी में क्षेत्रीय विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर सदस्यता अभियान की जानकारी दी
मंगलवार को करीब 1 बजे क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह ने ग्राम आरी पहुंचकर यहां ग्रामीणों से मुलाकात कर चर्चा की। इस दौरान विधायक ने भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त जानकारी दी एवं आरी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री फूलचंद यादव को सक्रिय सदस्यता दिलाई।