हुज़ूर: भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर राहगीरों से वसूली करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया
Huzur, Bhopal | Jul 31, 2026 भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर राहगीरों से वसूली करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों सिविल ड्रेस में चौराहे पर वाहन चालकों को रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताते थे और हेलमेट व अन्य नियमों का हवाला देकर रुपए मांगते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक नकली पिस्टल भी बरामद की है।