चांदपुर: नूरपुर क्षेत्र के गांव लिंडरपुर में पानी की निकासी न होने से जलभराव की स्थिति, ग्रामीण परेशान
गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर क्षेत्र के गांव लिंडरपुर में पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल आने जाने वाले छात्र भी परेशान है। सड़क पर पानी जमा हो रहा है।