डोमचांच: डोमचांच के शहीद चौक पर दो बाइक में टक्कर, महिला और बच्चा घायल
डोमचांच थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और एक नन्हा बच्चा घायल हो गए। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन से उन्हें रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है।