पीपलदा: स्टेट हाइवे 70 कोटा इटावा मार्ग पर ठेकेदार द्वारा मुख्य सड़क पर पत्थर डालने से वाहन चालक परेशान दुर्घटना की आशंका
Pipalda, Kota | Feb 27, 2024 कोटा इटावा मार्ग स्टेट हाइवे 70 पर ठेकेदार द्वारा सड़क पर मंगलवार को पत्थर डालने से वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार स्टेट हाइवे 70 पर कोलाना गांव के निकट ठेकेदार द्वारा सीसी रोड़ का निर्माण किया गया है। उनकी साइड भरने के लिए सड़क पर पत्थर डाल दिये जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। यहाँ कभी भी हादसा हो सकता है।