पीपलदा: अयाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव के निकट खेत मे मिले नरकंकाल का नही लगा सुराग पुलिस ने करवाया PM जाँच में जुटी
Pipalda, Kota | Feb 26, 2024 जिले के अयाना क्षेत्र के लक्ष्मीपूरा गांव के निकट खेत मे मिले नर कंकाल का आज तक किसी तरह का सुराग नही लगने पर पोस्टमार्टम करवाया है।शनिवार को एक नर कंकाल मिला था जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी।पुलिस ने पूरे इलाके में गुमशुदा व्यक्तियों की भी जानकारी ली परन्तु कोई सुराग नही लगा।पुलिस ने घटना स्थल पर मिले कपडो व अन्य समान से पहचान के प्रयास भी किये गये।