पीपलदा: इटावा कस्बे की जर्जर पानी की टंकी का हिस्सा गिरा, आक्रोशित लोगों ने की नारेबाज़ी
Pipalda, Kota | Feb 25, 2024 जिले के इटावा कस्बे के पुराने बाजार स्थित जलदाय विभाग की 50 वर्ष पुरानी जर्जर टंकी का एक बड़ा हिस्सा आज सुबह 10 बजे अचानक भर-भराकर गिर गया। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी करने लगे। लोगों ने बताया कि जर्जर टंकी से कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं, परंतु कोई ध्यान नहीं दे रहा है।