पीपलदा: अयाना थाना क्षेत्र के करजोदा गांव में पति पत्नी ने पिया कीटनाशक एमबीएस अस्पताल में भर्ती उपचार जारी
Pipalda, Kota | Feb 25, 2024 जिले के अयाना क्षेत्र के करजोदा निवासी पति पत्नी ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया तबियत बिगड़ने पर उन्हें आज एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार हरिओम मीणा व उसकी पत्नी ने घर पर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।पता चलने पर परिजन उसे एमबीएस अस्पताल पहुँचे जहाँ उसका इमरजेंसी में चल रहा था। पीड़ित ने बताया कि घर मे मजाक - मजाक में यह कदम उठाया।