पीपलदा: खातोली पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 5 व्यक्तियों को शांति भंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Feb 26, 2024 जिले की खातोली पुलिस ने थाना क्षेत्र में आज हंगामा कर उत्पात मचाने पर 5 व्यक्तियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण मच्या ने बताया कि खातोली पुलिस ने हंगामा कर उत्पात मचाने पर श्योजी पुत्र सीताराम,जगन्नाथ पुत्र भेरूलाल,मुकेश पुत्र जगदीश,रामावतार पुत्र जगदीश एवं मनराज पुत्र जगदीश को CRPC की धारा107,151शांति भंग में गिरफ्तार किया।